Latest News

जालंधर के मेयर जगदीश राजा की तस्वीर गधे पर लगाकर सफाई यूनियन के सदस्यों ने किया स्यापा

जालंधर (प्रजातंत्र शक्ति,शर्मा): आउटसोर्सिंग पर नए सीवरमैन रखे जाने के मुद्दे पर सफाई मजदूर फेडरेशन और नगर निगम के बीच टकराव बढ़ गया है। मुलाजिमों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल रखी। हालांकि इस बार मुलाजिमों के दो हिस्सों में बांटने से इस बार हड़ताल कमजोर नजर आ रही है। पंजाब सीवरमैन यूनियन इस हड़ताल के साथ नहीं है। इधर, नगर निगम के अधिकारियों ने कुछ मुलाजिमों के साथ शहर के कई डंप साफ करवाए।
हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित है लेकिन मेयर जगदीश राज राजा ने लोगों से अपील की है कि वह कुछ दिन के लिए सहयोग करें ताकि हड़ताल से बार-बार होने वाली परेशानी खत्म हो जाए। दूसरी ओर, हड़ताली मुलाजिमों ने नगर निगम कांप्लेक्स में धरना लगाया हुआ है। इस मौके पर संबोधित करते हुए पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि निगम यूनियन मुलाजिमों के हक के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर कुछ लोग उठकर चले गए हैं, इसे ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। वहीं जालंधर के मेयर जगदीश राज राजा की तस्वीर सफाई यूनियन के सदस्यों ने गधे पर लगा कर प्रदर्शन किया।

Viewers: 16192

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper